अलकतरा घोटाला में जेल जाने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी : झामुमो

अलकतरा घोटाला में जेल जाने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी : झामुमो

विधायक की भाषा हताशा का प्रतीक

झामुमो फूंका पुतला गढ़वा विधायक

फोटो : विधायक का पुतला दहन करते झामुमो के लोग

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी गढ़वा के तत्वावधान में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का पुतला दहन किया गया। झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार की संध्या टाउन हॉल के मैदान से विरोध मार्च निकाला।
तत्पश्चात रंका मोड़ पहुंच कर घंटाघर के समीप पुतला दहन किया गया। राजनीतिक प्रतिद्वंदियों एवं महिलाओं के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में झामुमो ने विधायक का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर विधायक विरोधी नारे लगाए गए।
मौके पर झामुमो नेताओं ने कहा कि करोड़ो का अलक़तरा पीकर जेल जा चुक़े सत्येंद्र नाथ तिवारी अलकतरा घोटाला के मुख्य आरोपी हैं। सीबीआई कोर्ट ने आरोप तय कर दिया है। जिसमे उन्हें बहुत जल्द सजा होने वाली है। जेल जाने क़े डर से बौखलाये हुए विधायक अभद्रता पर उतर आये हैं। वे खुलेआम लोकतंत्र क़े चौथे स्तम्भ क़े समक्ष व जनता क़े बिच गाली-गलौज करने लगे हैं। पहले उन्होंने महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए ʼआदमियाईनʼ जैसे शब्दों का प्रयोग किया। उसके बाद गढ़वा की महिलाओं को व्यभिचारी तक बता दिया। महिलाओं के खिलाफ लगातार बयानबाजी में गढ़वा की संभ्रांत महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की बात कर रहे हैं तो विधायक वैसे फोटो को सार्वजनिक करें कि आखिर वह किन महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं। विधायक के व्यवहार और चरित्र से गढ़वा की जनता वाकिफ हो चुकी है। जिसने खुद को अलकतरा घोटाला से बचने के लिए अपने बहनोंई तक को उसमें फंसा दिया। जो परिवार का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा।
वक्ताओं ने कहा कि उनके हालिया बयानों से स्पष्ट है कि वे हताशा में गढ़वा की जनता और राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। विधायक ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि उनके पास सैकड़ों महिलाओं के वीडियो हैं और वे ब्लैकमेल हो रही हैं। यदि विधायक के पास ऐसे प्रमाण हैं, तो उन्होंने अब तक कानून का सहारा क्यों नहीं लिया? विधायक महिलाओं की अस्मत के साथ राजनीति करना बंद करें। यदि उनमें साहस है तो वे साक्ष्य सामने लाएं, अन्यथा गढ़वा की नारी शक्ति उन्हें कड़ा सबक सिखाएगी। महिलाओं के लिए आदमीयाईन जैसे शब्दों का प्रयोग उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। विधायक श्री तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जबकि पूर्व में उन्होंने स्वयं सपरिवार आग्रह कर उन्हें अपने बच्चों की शादी में आमंत्रित किया था। राजनीति में धूर विरोधी के बावजूद समाजिक निमंत्रण को स्वीकार करते हुए पूर्व मंत्री शादी में शामिल हुए थे। उसके बाद पूर्व मंत्री के दिवंगत पिता स्वतंत्रता सेनानी पर टिप्पणी उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एक आंदोलनकारी पार्टी है। विधायक द्वारा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए कुत्ता, सूअर और गदहा जैसे अपशब्दों का प्रयोग करना उनकी राजनीतिक का निंदनीयता को दर्शाता है। वे भूल रहे हैं कि झामुमो कार्यकर्ता किसी के दबाव में नहीं, बल्कि जनहित के सिद्धांतों पर चलते हैं।
झामुमो नेताओं ने कहा कि जनता से दूरी और विकास शून्य विधायक श्री तिवारी विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रहे हैं। वे जनता के सुख-दुख और उनकी बुनियादी समस्याओं के समाधान में असफल साबित हुए हैं। गढ़वा की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वे एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के बजाय केवल अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं। झामुमो मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष महोदय से मांग करता है कि मानसिक संतुलन खो चुके विधायक श्री तिवारी को तत्काल विधानसभा से बर्खास्त किया जाए। साथ ही, समाज में अशांति फैलाने और महिलाओं को अपमानित करने के कारण उनका उचित मानसिक उपचार कराया जाए। ताकि गढ़वा की जनता को उनके उग्र और अभद्र व्यवहार से राहत मिल सके। यदि इसके बावजूद विधायक सचेत नहीं होते हैं, तो पार्टी को उग्र आंदोलन का सहारा लेना पड़ सकता है। मौक़े पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष शम्भू राम, सचिव शरीफ अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, नितेश सिंह,व्यवसायी प्रकोष्ठ क़े अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, नगर कमिटी अध्यक्ष आशिष कुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रौशन पाठक, मनोज तिवारी, फरीद खान, सनी चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता रेखा पाठक, मेरल प्रखंड अध्यक्ष आराधना सिंह, महिला मोर्चा सचिव दीपमाला, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष अनामिका सिंह, डंडा प्रखंड अध्यक्ष पार्वती, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, रंका जिला परिषद सदस्य संपूर्ण तिवारी, किरण, उपाध्यक्ष कांति देवी, गढ़वा प्रखंड सचिव वंदना, चिनिया प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता, शफीक अंसारी, वसीम खान, अरमान सिद्दीकी, गोविन्द गौड़, अमित सिंह, दीनदयाल आदि सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।