लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपन किया गया

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपन किया गया

 आज लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल में  पर्यावरण सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत 50 पौधे लगाए गए l

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लयान दशरथ प्रसाद ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के द्वारा 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक पर्यावरण सेवा सप्ताह के तहत पौधारोपण किया गया l डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि
विश्व की सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण की बिगड़ती हालत हैं l ऎसे में विश्व के पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाना होगा l दिनांक 25 अप्रैल को किरण पब्लिक स्कूल में पौधारोपण किया जाएगा l
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद सचिव सुदीप गुप्ता डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश और लायन राजेश कुमार गुप्ता लायन संजय कुमार सिंह लायन गुंजन कुमार शर्मा लायन अमरनाथ मंडल लायन डॉक्टर सुमन कुमार लायन मसरूर आलम सिद्दीक़ी सहित कई सदस्य ने भाग लिया l