पचंबा में सौहार्द बनाए रखने का बड़ा फैसला, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्ती

आज समाजसेवी मुकेश साहू के आवास पर एक सद्भावना समिति की बैठक रखी गई थी इस बैठक की अध्यक्षता मुकेश साहू एवं सिराज अंसारी के द्वारा किया गया। मुख्य मुद्दा जब भी पचंबा में कोई लड़ाई झगड़ा होता है तो कुछ आसामाजिक तत्व द्वारा इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास करता है जिसके कारण पचम्बा का माहौल खराब होता है। इसलिए निर्णय लिया गया है की आज के बाद जो भी इस तरह की घटना करता है उस पर सामाजिक दंड दिया जाएगा साथ ही कानूनी कर्यवाई के लिए पुलिस प्रशासन से आग्रह किया जाएगा। इस बैठक मे मुख्य रूप से इरफान आलम, ओसेद मिर्जा, मोहम्मद सागर, असद मिर्जा, नूनू साहु, शिव शक्ति शाह, फिरोज अंसारी, सहित पाचंबा के दर्जनों लोगों ने भाग लिया।