सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा,गिरिडीह के तेजस कुमार ने JEE Mains में 96 परसेंटाइल लाकर बढ़ाया मान
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा,गिरिडीह के तेजस कुमार ने JEE Mains में 96 परसेंटाइल लाकर बढ़ाया मान
गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा गिरिडीह के मेधावी छात्र तेजस कुमार ने JEE Mains 2026 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में लगभग 96 परसेंटाइल हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
तेजस शुरू से ही अनुशासित और मेहनती छात्र रहा है। विद्यालय परिवार के अनुसार, वह कक्षा में पूरी तल्लीनता और एकाग्रता से पढ़ाई करता था। उसकी नियमितता और समर्पण अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।
अपनी इस सफलता का श्रेय तेजस ने अपनी मां, विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ,आचार्य राजीव सिन्हा जी व समस्त आचार्य जी दीदी जी को दिया है। तेजस ने कहा, मां के आशीर्वाद, प्रधानाचार्य जी के मार्गदर्शन और राजीव आचार्य जी द्वारा दी गई सतत प्रेरणा व विषय की गहरी समझ के कारण ही यह संभव हो पाया।
प्रधानाचार्य जी ने तेजस की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि तेजस विद्यालय के अनुशासन और संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने तेजस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्रों से भी उससे प्रेरणा लेने को कहा।
आचार्य राजीव सिन्हा ने बताया कि तेजस शुरू से ही जिज्ञासु और परिश्रमी था। वह हर विषय को गहराई से समझने का प्रयास करता था और संदेह होने पर तुरंत प्रश्न पूछता था।
तेजस की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन समिति, सभी आचार्य जी – दीदी जी एवं भैया-बहनों ने तेजस को बधाई दी और जेईई एडवांस्ड के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

