गिरिडीह में तिलकधारी प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

गिरिडीह में तिलकधारी प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

गिरिडीह: जिला कांग्रेस कार्यालय, गिरिडीह में आज झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से दो बार प्रतिनिधित्व करने वाले स्व. तिलकधारी प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए जिले के विकास और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को सराहा। साथ ही सभी ने अनुशासित ढंग से संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं उनके पुत्र धनंजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष मिराज, किशोर सिंह, महासचिव परेशनाथ मित्रा, प्रो. मंजूर अंसारी, ऋषिकेश मिश्रा, अमित सिन्हा, राजेश तुरी, जय किशोर प्रसाद, इमरान अंसारी, मदनलाल विश्वकर्मा, इमाम, कृष्णा सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।