गांडेय में वन विभाग की पहल, नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण पर जोर
गांडेय प्रखंड अंतर्गत तेलोडीह खुंटा में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में डीएफओ मनीष तिवारी, रेंजर एस के रवि, झामुमो युवा सचिव फरदीन अहमद, प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी, उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, एसडीएम यशवंत श्रीकांत बिस्पुते तथा अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान जनहित में नर्सरी का उद्घाटन किया गया। इस नर्सरी के माध्यम से आम नागरिकों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।


