पांकी के मंगलपुर में रहस्यमय तरीके से अनाथ युवक की हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

पांकी के मंगलपुर में रहस्यमय तरीके से अनाथ युवक की हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

पांकी प्रखंड के मंगलपुर गांव निवासी अनाथ युवक बिनोद कुमार साव उर्फ गुमानी कुमार उम्र लगभग 33 वर्ष की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार वह घर में अकेले रहता था एवं गांव-गांव मोटरसाइकिल से घूम कर सब्जी बेचने का कार्य करता था, उसके माता-पिता दोनों का देहांत कई वर्ष पहले ही हो चुका है। घटना के संबंध है लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो पड़ोस की एक लड़के ने जाकर उसे उठाने का प्रयास किया एवं इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी सूचना पाकर कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां लोगों ने युवक को बेड पर मृत अवस्था में पाया, इस दौरान लोगों ने युवक का मोबाइल भी गायब पाया, घटना की सूचना तत्काल ग्रामीणों के द्वारा पांकी थाने को दी गई, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया एवं मामले की छानबीन शुरू की।
इधर घटना को लेकर ग्रामीणों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं वहीं अनाथ युवक के रहस्यमय तरीके से हुई मौत पर प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की अपील की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।