गिरिडीह में गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया | गुरुद्वारे में जुटे श्रद्धालु

स्टेशन रोड गिरिडीह स्थित मुख्य गुरुद्वारे में
सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश दिवस बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। संध्या काल में हुए आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका तथा स्थानीय रागी जत्थे के द्वारा प्रस्तुत किए गए शब्द वाणी का आनंद उठाया । वंही मौके पर कीर्तन समाप्ति के बाद अरदास एवं सुखासन के बाद गुरु का अटूट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में सिख परिवार के लोगों ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शमी, कुशल सलूजा ,डॉक्टर सरदार अमरजीत सिंह सलूजा,सरदार चरणजीत सिंह सलूजा, सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा, सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ,सरदार अजीनद्र सिंह चावला, सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा सहित सिख समाज के कई गणमन्यों का सहयोग रहा।