गिरिडीह में बनेगा 7 मंजिला हाईटेक थाना, साइबर और महिला थाना एक ही परिसर में”

गिरिडीह जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। शहर में जल्द ही सात मंजिला अत्याधुनिक थाना भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें साइबर थाना और महिला थाना एक ही परिसर में संचालित होंगे। इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर थाना के समीप बनने वाला यह भवन पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक बनाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया था। इस नई पहल से गिरिडीहवासियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तेज और प्रभावी पुलिस सेवा का लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।