“गिरिडीह में टिबड़ेवाल टेक्सटाइल की छत पर आग, अफरातफरी के बीच दमकल ने पाया काबू—बड़ा हादसा टला”

टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान के छत पर लगी आग, मची अफ़रातफ़री, बड़ा हादसा टला
गिरिडीह. गिरिडीह शहर के कालीबाड़ी चौक स्थित टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान के छत के ऊपर अचानक शोर्ट सर्किट से आग लग गई. अगलगी की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के बाद दुकान के मालिक पशुपति टिबड़ेवाल ने बताया कि उनके मकान के छत के ऊपर आग लग गई. आस – पास के लोगों ने छत से धुँआ निकलते हुए देखा और उन्हें सूचना दी. घटना के बाद घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए और आग बुझाने में जुट गए. बता दें की अगलगी की इस घटना के बाद बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया