अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: बेटे की ‘बीमारी’ ठीक करने के नाम पर मां ने कराई 13 वर्षीय बेटी की ह,त्या
अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: बेटे की ‘बीमारी’ ठीक करने के नाम पर मां ने कराई 13 वर्षीय बेटी की ह,त्या
📍 हजारीबाग | विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्भा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास के चलते एक मां ने ही अपनी 13 वर्षीय मासूम बेटी की ह,त्या करवा दी। इस सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृत,का की मां रेशमी देवी (35) को उसके बेटे की कथित शारीरिक और मानसिक समस्या को दूर करने के नाम पर गांव की तांत्रिक शांति देवी उर्फ भगतिनी (55) ने अपने झांसे में ले लिया। तांत्रिक ने रामनवमी की अष्टमी तिथि पर ‘कुंवारी लड़की की बलि’ देने की बात कही।
इसके बाद 24 मार्च की रात मंगला जुलूस के दौरान रेशमी देवी अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगतिनी के घर ले गई। वहां पूजा-पाठ के नाम पर अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया गया। आरोपी भीम राम (45) और मां ने मिलकर बच्ची का गला घोंट दिया। ह,त्या के बाद बांस झाड़ी में शव के साथ तंत्र-मंत्र की क्रूर रस्में भी की गईं।
अगले दिन 25 मार्च की सुबह गांव के मध्य विद्यालय के पीछे बच्ची का श,व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 यह घटना समाज में व्याप्त अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को उजागर करती है और जागरूकता की सख्त जरूरत की ओर इशारा करती है।

