मनिका: दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

मनिका: दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय के कन्हाई साव व लखन साव के दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपियों को मनिका पुलिस ने पकड़ लिया है, इनमें तीन आरोपी नाबालिक है। पुलिस ने इन नाबालिको का विधि सम्मत निरुध्द किया है। जबकि एक बालिक मनजीत पासवान उम्र 19 वर्ष को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले 29 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने कन्हाई साव व लखन साव के दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी कर ली थी। 30 मार्च को कन्हाई साव व लखन साव ने मनिका थाना में इसकी शिकायत की थी। इस संबंध में मनिका थाना में कांड संख्या 30/26 दिनांक 30.3.26 को शिकायत दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मनजीत पासवान उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। तीन नाबालिकों को भी विधि सम्मत निरुध्द किया गया। इनके पास से दुकान में चोरी किए गए समान व रुपए भी बरामद किए गए।