किशुनपुर गांव में शोक की लहर, बसंत कश्यप का निधन
किशुनपुर गांव में शोक की लहर, बसंत कश्यप का निधन
पाटन(पलामू ): पाटन प्रखंड के किशुनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय बसंत कश्यप का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार प्रातः करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
बसंत कश्यप अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे किशुनपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया सुमन गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन गिरी एवं जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमेश सिंह सहित अन्य उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

