लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की बैठक संपन्न, 2026-27 सत्र के लिए नए पदाधिकारी चयनित
गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की बैठक नेचर व्यू होटल में आयोजित हुई, जिसमें अगले सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में लायन राहुल बर्मन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, लायन डॉक्टर सुमन कुमार को सचिव तथा लायन मशरूम आलम सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी।
क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने बताया कि 3 और 4 अप्रैल 2026 को वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में क्लब के कम से कम 20 सदस्य भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस में क्लब द्वारा किए गए सामाजिक और मानव सेवा कार्यों पर विस्तृत चर्चा होगी।
बैठक में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश, लायन राजेश कुमार गुप्ता, निदेशक लायन संजय कुमार सिंह, लायन संदीप गुप्ता, लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन सौरभ महासेठ, लायन सुनील कुमार, लायन उदय भदानी, लायन शत्रुघ्न सिंह, लायन अमरनाथ मंडल, लायन रवि राज, लायन गौतम सागर, लायन अवनीश अंशु, लायन राहुल प्रसाद, लायन राहुल कृष्णा, लायन सचिन कुमार सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।

