संत मरियम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा, मेधावी छात्र सम्मानित
संत मरियम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा, मेधावी छात्र सम्मानित
मेदिनीनगर। संत मरियम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा।
विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव एवं प्राचार्य कुमार आदर्श ने संयुक्त रूप से मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन में उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों को स्थापित करना है। संत मरियम विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और आज का परिणाम उसी दिशा में एक सशक्त उपलब्धि है।
आगे कहा कि परीक्षा परिणाम सफलता का एक पड़ाव है, न कि अंतिम लक्ष्य। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि हर विद्यार्थी में विशेष क्षमता होती है, जिसे पहचानकर उसे सही दिशा में विकसित करना आवश्यक है।
वहीं प्राचार्य कुमार आदर्श ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 2 अप्रैल से किया जाएगा, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की पहचान को और भी सशक्त किया।
उक्त मौके पर उप–प्राचार्य एस. बी. शाहा, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, निकिता गुप्ता, एकता सहाय व अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

