पूर्व मंत्री स्व लक्ष्मण राम के परिजनों से मिले भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह, ढाढस बंधाया

पूर्व मंत्री स्व लक्ष्मण राम के परिजनों से मिले भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह, ढाढस बंधाया

हुसैनाबाद,पलामू:

एकीकृत बिहार में खनन मंत्री रहे स्व लक्ष्मण राम के निधन की खबर मिलने पर पूर्व विधायक सह भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह उनके हुसैनाबाद स्थित आवास पहुंचे।उन्होंने पूर्व मंत्री स्व लक्ष्मण राम के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया व ढाढस बंधाया। कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्व लक्ष्मण राम उनके गार्जियन तुल्य थे। लक्ष्मण राम का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि
जनता के साथ उनका अटूट संबंध और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी। स्व. लक्ष्मण राम का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल, सहज, मिलनसार और नेक इंसान थे। छतरपुर और हुसैनाबाद की जनता उनके योगदान को सदैव स्मरण करती रहेगी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता अजीत सिंह, गुड्डू सिंह, विनय पासवान, चंदन सिंह, विकास पासवान,अजय प्रसाद गुप्ता शामिल थे। मौके पर स्व लक्ष्मण राम के पुत्र अजय पासवान व शशि कुमार के अलावा नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।