“गिरिडीह में शहीद दिवस पर भावुक माहौल, सैकड़ों युवाओं ने दी श्रद्धांजलि”

गिरिडीह में शहीद दिवस के अवसर पर द जोहार जेल रेस्टोरेंट में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं और ग्राहकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने वीर शहीदों को याद करते हुए दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाउन थाना गिरिडीह के प्रवीण मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए अमूल्य है और हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए।

इस दौरान युवाओं ने भी शहीदों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।