चक विद्यालय में तीन कमरों की हो रही निर्माण कार्य में जमकर की जा रही है भ्रष्टाचार।

संवेदक और विभाग के मिली भगत से खेली जा रही है भ्रष्टाचार का खेल।

मनातू (पलामू )पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चक पंचायत में स्थित पीएम श्री स्त्रोन्नत उच्च विद्यालय चक में टेंडर के माध्यम तीन कमरों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिसमें संवेदक के द्वारा घोर अनियमितताएं बरती जा रही है।जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि कलम की गहराई पांच फीट खोदना है।और खोदने के बाद पहले फर्श को पीसीसी ढलाई करना है।उसके बाद कलम को खड़ा करना हैं।लेकिन संवेदक के द्वारा सभी नियमों को दरकिनार करते हुए कलम की गहराई मात्र तीन फीट खोदी गई है।और ढलाई में भी कोताही बरती गई है।और नियम के अनुसार पिलर का भी ढलाई नहीं की गई है।कंक्रीट मिलावट मजदूरों से कराया जा रहा है।

बिना भव्यरेट मशीन के ही कलम को जाम कर दिया जा रहा हैं।मिट्टी नुमा बालू से कलम की ढलाई किया जा रहा है।ढलाई में छरी की मात्रा कम दी जा रही है।लाखों की लागत से बन रही तीन कमरों की मकान सिर्फ भ्रष्टाचार की भेट चल रही है। ठेकेदार सिर्फ अपना पॉकेट भरने के लिए काम को अपने मनमर्जी के अनुसार कर रहा है।जिम्मेदार अधिकारी कार्य को जांचने से भी इंकार कर दे रहे हैं।इससे साफ साबित होता है।कि ठेकेदार और विभाग के मिले भगत से घटिया कार्य को कराया जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव विनय शुक्ला ने कहा कि टेंडर के माध्यम से काम हो रहा है। एस्टीमेट में क्या है।मुझे कुछ मालूम नहीं है।जेई नरेंद्र कुमार ने कहा की कार्य को जांच कर संवेदक के ऊपर कार्रवाई करते हुए। कार्य को बंद कराई जाएगी।