“बरवाडीह में जनसेवा की मिसाल: निजी खर्च से छठ घाट की कराई सफाई”

बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत आदर्श नगर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य बरवाडीह पूर्वी पंचायत समिति सदस्य सह भाजयुमो बरवाडीह के उपाध्यक्ष द्वारा अपने निजी खर्च से कराया गया। छठ जैसे आस्था के महापर्व को ध्यान में रखते हुए घाट की सफाई कराई गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान नदी में जमा गंदगी को हटाया गया तथा आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं।
पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी वे इसी तरह समाज के हित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।