नवरात्रि में विशेष अभियान : केतार में देसी महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, 500 किवंटल जावा नष्ट

नवरात्रि में विशेष अभियान : केतार में देसी महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, 500 किवंटल जावा नष्ट
केतार नवरात्रि के मद्देनजर केतार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध देसी महुआ शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 500 किवंटल जावा महुआ मिश्रण को नष्ट किया गया।
केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर महुआ शराब बनाने के अड्डों को ध्वस्त किया गया तथा बड़ी मात्रा में जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है।