करहरबारी एवं जीतपुर पंचायत में हाथी मुआवजा वितरण

करहरबारी एवं जीतपुर पंचायत में हाथी मुआवजा वितरण
गिरिडीह: गिरीडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी गिरिडीह द्वारा करहरबारी एवं जीतपुर पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों के बीच हाथी द्वारा फसल एवं संपत्ति नुकसान के एवज में मुआवजा राशि का वितरण किया गया।
इस दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए। अधिकारियों ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना विभाग की प्राथमिकता है और भविष्य में भी प्रभावित लोगों को समय पर सहायता प्रदान की जाएगी।
ग्रामीणों ने मुआवजा प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया और वन विभाग के इस प्रयास की सराहना की ।
जीतपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया बीरबल मंडल, प्रभारी वनपाल रोहित कुमार एवं उप परिसर पदाधिकारी सिकंदर पास उपस्थित रहे। वहीं करहरबारी पंचायत में मुखिया सहारा खातून एवं प्रभारी वनपाल रोहित कुमार द्वारा पीड़ितों को मुआजवा ड्राफ्ट का वितरण किया गया।

You may have missed