पांकी के लावाबार में स्नेह-भोज, ग्रामीणों ने उठाई सड़क-पुल की मांग
पांकी विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड पांकी अंतर्गत ग्राम लावाबार (सकलदीपा पंचायत) में श्री अनिल यादव जी के आवास पर आयोजित स्नेह-भोज कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद हुआ। ग्रामीणों ने अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए विशेष रूप से सड़क और पुल निर्माण की मांग रखी। मैंने सभी को आश्वस्त किया है कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इन समस्याओं का क्रमवार समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस दौरान मेरे पुत्र अश्विन शौर्य मेहता (कुकू बाबू), प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, सुनील कुशवाहा, समाजसेवी कमेश यादव, मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, जसवंत मेहता, रंजय ठाकुर सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनता का यह स्नेह और विश्वास ही मेरी असली शक्ति है।

