“गिरिडीह में रामनवमी की तैयारी तेज, अखाड़ा समितियों की समस्याओं पर चर्चा”

अखाड़ा समितियों की समस्याओं को सुना गया। और उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रख उसका निवारण करने का आश्वाशन भी दिया गया।
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत कार्यसमिति सदस्य अश्विनी भदानी ने बताया कि गिरिडीह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सव धूम-धाम से मनाई जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के धनबाद विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय, जिला मंत्री कुंदन केशरी राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महामंत्री पंकज पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य कमल गिरी हिन्दू हेल्पलाइन के जिला महामंत्री बसन्त सिंह, ॐ श्री परिवार जिला अध्यक्ष रौनक मिश्रा, महामंत्री राहुल चन्द्रवंशी मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता, रोहन कुमार, दिलीप , सुबोध कुमार, चन्दन पांडेय, रंजीत सिन्हा समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।