पांकी के केरकी जंगल में महुआ चुनने गए बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या
पांकी के केरकी जंगल में महुआ चुनने गए बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या
अपराधियों ने बुजुर्ग को मारी तीन गोली, मौके पर ही हुई मौत
पांकी प्रखंड के माड़न पंचायत के केरकी गांव के जंगल में रविवार की तड़के सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है, मृत बुजुर्ग की पहचान केरकी गांव निवासी राजदेव पासवान के रूप में की गई है ,राजदेव पासवान रविवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ महुआ चुनने जंगल गए थे इसी बीच लगभग 7:00 बजे उनकी पत्नी नाश्ता लाने घर चली गई थी जब उन्होंने वापस लौटा तो देखा कि उनके पति को गोली लगी हुई है और वह मृत पड़े हुए हैं।
उनकी पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी, मामले की जानकारी मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है इधर पलामू एसडीपीओ मनोज कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव को अपने में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेदीनीनगर भिजवा दिया है वहीं पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि रफीक अंसारी जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी एवं समाजसेवी मंटू शर्मा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र मामले का उद्वेदन कर कार्रवाई करने की अपील की है।

