हर्षौल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया प्राकृतिक पर्व सरहुल_हुलसी खुर्द

नौडीहा बाजार पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत शाहपुर अंतर्गत हुलसी खुर्द गांव में आदिवासी कुड़ुख सरना समाज नौडीहा बाजार के तत्वाधान में प्राकृतिक की महापर्व सरहुल पर्व हर्षौल्लाह धूमधाम से मनाया गया आदिवासी कुंडूख सरना समाज ने मुख्य अतिथि,जिला परिषद सुदामा पासवान,पूर्व मुखिया विजय प्रसाद मुखिया प्रतिनिधि रामबली पासवान धनंजय प्रसाद, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार ओमकार रवि, को अपने आदिवासी संस्कृति सभ्यता के साथ अंगवस्त्र देकर स्वागत किया जिसमें 6 गांव के आदिवासी सरना समाज कार्यक्रम में भाग लिया अपने संस्कृति और सभ्यता के साथ एक से बढ़कर एक कला प्रदर्शन किया गया जिसमें कोरामी टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान रहा और मचवादोहर दूसरे स्थान एवं सतबहिनी की टीम ने तीसरे स्थान रहा सभी टीमों को मुख्य अतिथि के द्वारा पहली टीम को सामाजिक कार्यों में प्रयोग करने के लिए ड्रम, दूसरा, तीसरा टीम को दरी चटाई, तिरपाल देकर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया जिला परिषद सुदामा पासवान मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद ने कहा कि वाकई में प्राकृतिक का पूजक है आदिवासी सरना समाज जिन्होंने प्राकृतिक का दिया हुआ जल, जंगल ,जमीन पेड़ ,पौधा, का संरक्षण करते हुए जमीन से उगने वाले फसल, अपने कर्मों का पूजन है आदिवासी समाज प्राकृतिक की गोद में बसे हुए है जिन्होंने अपने समाज में मिसाइल पेश कर रहे हैं और इंसानियत का परिचय देते हुए अपने पुरानी परंपरा संस्कृति सभ्यता को बढ़ा रहे हैं अपने समाज में भी पुराने संस्कृति सभ्यता को उतरने की जरूरत है ताकि समाज बेहतर बन सके।
मौके पर पलामू बीएसपी प्रभारी अनुज कुमार, पलामू बीएसपी उपाध्यक्ष अजय कुमार, पिकेट प्रभारी, बीडी टोप्पो, एसाआई नागेंद्र कुमार,रविदास विकास मंच के अध्यक्ष राम गोविंद राम, पंचायत समिति श्रीकांत कुमार, कांग्रेस सदस्य दीपक पासवान,नीतीश कुमार, गुरुदत्त कुमार, हाफी जी,हरिशंकर कुमार, हुलसी खुर्द कमिटी के अध्यक्ष बंसी उरांव, उपाध्यक्ष श्याम बिहारी उरांव,सचिव जितेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष बहादुर उरांव संयोजक राजन उरांव मंच संचालक बबन उरांव, सदस्य प्रमोद उरांव अमरेश उरांव विजय उरांव सुजीत अशोक उरांव उमेश उरांव जितेंद्र उरांव दिनेश उरांव अन्य उपस्थित रहे