बगोदर में स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा

बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दोंदलो पंचायत के खदागबांध तालाब में स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल यादव जी के पहल से संभव हो पाया है, जिसके लिए उन्हें क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार।

यह स्नान घाट 15वीं वित्त आयोग के अनुदान मद से बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी और तालाब का उपयोग और भी सुगम हो सकेगा।

शिलान्यास के अवसर पर मुखिया तुलसी महतो, संतोष महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने इस कार्य की सराहना की।