हिंदू नव वर्ष पर बरनवाल सेवा समिति की पहल, शीतल पेय स्टॉल और प्रभात फेरी”

बरनवाल सेवा समिति, गिरिडीह की ओर से हिंदू नव वर्ष पर शीतल पेयजल एवं शरबत का स्टॉल शांति भवन मार्ग पर लगाया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सनातन धर्म ध्वज लेकर नगर भ्रमण किए। पथ संचलन कर रहे बच्चों पर पुष्प वृष्टि की गई। बच्चे नव वर्ष मंगलमय हो, भारत माता की जय,विक्रम संवत अमर रहे आदि जयकारे लगाते चल रहे थे।मौके पर समिति सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय संस्कृति, नव वर्ष और राष्ट्र प्रेम का संदेश देता है।इस माह से ही प्रकृति में नयापन दृष्टिगोचर होने लगता है। आज की तिथि कई रुपों में महत्वपूर्ण है।हम सभी सनातनी इसी को अपना नववर्ष मानें। कार्यक्रम को सफल बनाने में लखन लाल बरनवाल,राकेश रंजन,विनय बरनवाल, संजय लाल बरनवाल,अमितेश गौरव, शंकर लाल, सुभाष बरनवाल, रितेश बरनवाल,नीरज बरनवाल, पंकज बरनवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।