“नव वर्ष पर बरनवाल महिला समिति की पहल, पथ संचलन में बच्चों को बांटा शीतल पेय”

नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के शुभ अवसर पर बरनवाल महिला समिति के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा निकाली गई पथ संचलन में बच्चों के बीच शीतल पेय का वितरण किया गया।
इस शुभ अवसर पर समिति की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बरनवाल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ललिता बरनवाल ने कहा कि इसी दिन से विक्रम संवत का आरंभ होता है तथा इस दिन का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व बहुत गहरा है। मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ हुई थी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की बहनें ज्योति बरनवाल ,रेणु बरनवाल रिंकी देवी,नीलम,निशा ,सोनी,नूतन ,रिंकी,शशि,सीमा, सुनीता,चंदा, संधया,अनिता ,पूजा अमिता,कविता,किरण,सविता, उषा ,सरिता बरनवाल तथा समिति की अन्य बहुत सारी बहनों का सराहनीय योगदान रहा ।