“गढ़वा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में एनुअल फंक्शन, बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने जीता दिल”
गढ़वा :–शहर के टंडवा नारायणपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में एनुअल फंसन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दौलत सोनी,पलामू के शिक्षाविद सह वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश वर्मा, विद्यालय के डायरेक्टर अनूप सोनी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किये। बच्चों ने अपने कल से अतिथियों का मन मोह लिया कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के टॉपर छात्र छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

