होली पर्व को लेकर पाटन मे अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई!

पाटन (पलामू ): पाटन थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण, भ्रमण एवं असूचना संकलन के क्रम में होली पर्व के मद्देनज़र ग्राम पाल्हे कला एवं सिरमा में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने करीब 120 किलोग्राम जावा महुआ, लगभग 30 लीटर तैयार महुआ शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। बरामद सामग्री को मौके पर ही विनिष्ट कर दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी शशि शेखर पांडे ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।मौके पर पुलिस जवान सहित स्थानीय चौकीदार मौजूद रहे!