धान की कटनी चल रही थी…..इसी बीच बाप और बेटे में हो गया विवाद,बाप ने बेटे की गोली मारकर कर दी हत्या….

0
5f1777f5-c4d8-43b0-a55d-50f88d52b4b2

धान की कटनी चल रही थी…..इसी बीच बाप और बेटे में हो गया विवाद,बाप ने बेटे की गोली मारकर कर दी हत्या….

 

पश्चिम चंपारण।बिहार के बेतिया में बाप ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह में पिता ने पुत्र को गोली मार दी।जिससे घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई।घटना श्रीनगर थाना अंतर्गत उत्तरी पटजीरवा गांव की है। आरोपी ने अपनी पत्नी और बहू के सामने घटना को अंजाम दिया।बताया जाता है कि पिता ने बेटे के गर्दन में गोली मार दी। धान कटाई को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ।जिसके बाद गुस्साए पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महबूब आलम के रूप में हुई है।आरोपी पिता का नाम मंसूर अंसारी है। मंसूर अंसारी दिल्ली में रहकर काम करता था।चार दिन पहले अपने घर पटजीरवा गांव आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में धान की कटनी चल रही थी।कटनी के दौरान बाप-बेटे में भी विवाद शुरू हो गया।देखते ही देखते पिता मंसूर अंसारी ने बंदूक निकालकर बेटे को गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई।बेटे की हत्या करने के बाद मंसूर बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया।परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। श्रीनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि,”आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *