झारखंड स्थापना दिवस पर उलिहातू में पीएम मोदी का होगा आगमन

0
4d4cc7cb-96af-4307-af53-b9e11749cccd

झारखंड स्थापना दिवस पर उलिहातू में पीएम मोदी का होगा आगमन

 

 

15 नवंबर को झारखंड 23 साल को हो जाएगा।
इस मौके पर झारखंड में बहुत कुछ ख़ास होने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड में आगमन।
हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ऐसी सूचना मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड आ सकते हैं। मोदी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें नमन करने उनकी जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू गांव आएंगे।
देखा जाए तो प्रधानमंत्री का यह दौरा झारखंड के आगामी चुनाव के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित होगा।
यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

बिरसा मुंडा का जिक्र करते रहते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मौके पर जनजातीय समुदाय के लिए कई योजनाएं भी शुरू कर सकते हैं।
पिछले साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 नवंबर को उलिहातू का दौरा किया था।
उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की थी और उन्हें उपहार दिए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्सर अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा का जिक्र करते हैं।
पिछले दो वर्षों से पूरा देश बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। इधर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उस दिन कई योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *