मकर संक्रांति को विश्व हिंदू परिषद ने समरसता दिवस के रूप में मनाया : विहिप, पलामू
मकर संक्रांति को विश्व हिंदू परिषद ने समरसता दिवस के रूप में मनाया : विहिप, पलामू।
आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, पलामू सेवा सदन के पास स्थित सेवा बस्ती के निवासियों के साथ दही चिवड़ा के प्रति भोज कर समरसता दिवस के रूप में मनाया। विश्व हिंदू परिषद, पलामू के जिला पालक दामोदर मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज को चिपके हुए तिलों के तरह एक हो कर रहना चाहिए। तिलवा का गुड समाज में मिठास का संदेश देता है। हिंदू समाज में सभी एक हैं। ऊंच नीच की भावना वामपंथियों और विधर्मियों के द्वारा हिंदू समाज को तोड़ने के लिए फैलाया गया है। जिला मंत्री अमित तिवारी ने सभी को जाती बंधन से बाहर निकल कर बृहत हिंदू समाज बनाने का अनुरोध किया। समरसता प्रमुख पप्पू लड़ने कहा कि एकता में बहुत शक्ति है और हिंदू समाज को एक जुट रहना चाहिए।
आज के इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, जिला मंत्री अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, नगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद आदि की सहभागिता रही।

