झारखंड की पैरालिम्पिक टीम 23वीं राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देगी दमदार प्रदर्शन, गिरिडीह के आकाश भी टीम में शामिल

झारखंड की पैरालिम्पिक टीम 23वीं राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देगी दमदार प्रदर्शन, गिरिडीह के आकाश भी टीम में शामिल

झारखंड राज्य की पैरालिम्पिक टीम के 6 खिलाड़ी और 2 पदाधिकारी 16 से 18 जनवरी तक उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। इस टीम में गिरिडीह के आकाश सिंह, गढ़वा के सुमेर कुमार, हजारीबाग के तुकेश्वर कुमार, रामगढ़ के रामसागर कुमार और रांची की किरण कुमारी शामिल हैं, जो कठिन चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का परचम लहराने को तैयार हैं।टीम के साथ कोच कुमार गौरव और सपोर्ट स्टाफ सन्नी कुमार भी हैं, जो खिलाड़ियों को हर कदम पर मार्गदर्शन देंगे। पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी और सचिव कुमार गौरव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “झारखंड के पैरा खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जिस दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। दिव्यांगता किसी की क्षमता की सीमा नहीं होती, बल्कि इच्छाशक्ति और मेहनत से हर बाधा को पार किया जा सकता है।”उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड के पैरा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। कमिटी की ओर से पूरी टीम को सफलता और गौरवपूर्ण प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गई हैं।

You may have missed