गढ़वा जिले में सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट्स का वितरण

गढ़वा जिले में सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट्स का वितरण|

गढ़वा:– गढ़वा जिले के बाजार क्षेत्र के पास सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट्स का वितरण पम्पलेट देकर लोगों को घूम-घूम कर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिससे लोगों में यातायात नियमों के प्रति जानकारी का अभाव न रहे एवं वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। आमजनों से अपील किया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करें। मोटरसाइकिल चलते समय हेलमेट आवश्य पहने वहीं चार पहिया या उससे अधिक के वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने समेत अन्य सभी यातायात नियमों का पालन करें। जिससे सड़क दुर्घटना जैसी आअत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। आम जनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है | एवम साथ ही पैंपलेट्स का वितरण भी किया जा रहा है |