पांकी के चौरहा में जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
पांकी के चौरहा में जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
पांकी प्रखंड के पांकी पश्चिमी पंचायत अंतर्गत चौरहा गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जोरदार विवाद हुआ, एक पक्ष के लोगों के द्वारा भूमि पर करवाए जा रहे निर्माण कार्य को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोकने की कोशिश की जिसे लेकर मामला बिगड़ गया हालांकि मौके पर पहुंची पांकी थाना पुलिस ने तत्काल स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
मौके पर मौजूद एक पक्ष के मुख्तार आलम ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व वे जमीन खरीदे हैं जमीन संबंधित सारे दस्तावेज उनके पास हैं बावजूद निर्माण कार्य करने से दूसरे पक्ष के अली मोहम्मद एवं उनके परिजनों के द्वारा उन्हें रोका जा रहा है।
वहीं इस संबंध में अली मोहम्मद के पक्ष के लोगों ने बताया कि फर्जी तरीके से जमीन की बिक्री की गई है जमीन बिक्री की जानकारी पूरे परिजनों को नहीं देते हुए बिक्री के समय हुई रजिस्ट्री में भी दूर दराज के लोगों का नाम गवाह के रूप में शामिल है. उन्होंने यह भी बताया कि मामला न्यायालय में चल रहा है बावजूद दूसरे पक्ष के द्वारा जोर-शोर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिससे वे बेहद परेशान हैं, उन्होंने प्रशासन से कार्य बंद कराने की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


