चंपा पंचायत में जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत, कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

महुआडांड़ प्रखंड के चंपा पंचायत में ठंड से बचाव के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कंबल चतरा सांसद माननीय कालीचरण सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया।इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं बूथ अध्यक्ष प्रधेनु टोप्पो ने संयुक्त रूप से जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने इस मानवीय प्रयास के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे।

You may have missed