माँ दुर्गा की भक्ति से मिलती है शक्ति – गिरजानंद सिंह चेरो
माँ दुर्गा की भक्ति से मिलती है शक्ति – गिरजानंद सिंह चेरो
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के पंचायत बकोरिया ग्राम मतरामी मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, शनिवार की दोपहर सतमी तिथि पर माँ दुर्गा का पट मनिका विधानसभा के भावी प्रत्याशी गिरजानंद सिंह चेरो के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर पूजा पंडाल का पट खोला गया ।
तथा रबदा और बकोरिया पंचायत के विभिन्न पंडाल दुर्गा पूजा भ्रमण करते हुए उन्होंने अपना सहयोग राशि भी प्रदान किया दुर्गा पूजा समिति को।
मौके पर मनिका विधानसभा के भावी प्रत्याशी गजानंद सिंह चेरो ने कहा कि माँ की भक्ति से हमें शक्ति मिलती है,माँ की उपासना से सभी संकट दूर होती है उन्होंने मनिका विधानसभा वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ पूजा मनाने की अपील की।
मौके पर अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सचिव संतोष कुमार, कोसा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमा,र उप सचिव सुरेंद्र कुमार ,उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ,संरक्षक राम लखन प्रसाद ,कमलेश कुमार ,देनी साव, डोमेन शाह,राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, निरंजन साहू मौजूद थे।

