दुर्गा पुजा को लेकर किया फ्लैग मार्च,

0

पलामू जिले के पाटन प्रखंड में दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर नावा जयपुर थाना द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी संजय कुमार रजक, एसआई मुकेश कुमार साव के साथ बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी तथा जवान शामिल थे।
फ्लैग मार्च थाना परिसर से लेकर पांच पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। जहां थाना प्रभारी संजय कुमार रजक ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था तथा अशांति ना हो इसके मद्दे नजर प्रशासन पूर्ण रूप से चौकस है। इस दौरान असामाजिक तत्वों, तथा सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। क्षेत्रों में पूर्ण रूप से शांति बनी रहे इसके लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया गया है।
साथ ही कहा कि प्रशासन द्वारा प्रतिदिन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जाकर मुआयना किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *