पुलिस ने सड़क किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया

0

सतबरवा पुलिस ने रांची – मेदिनीनगर मुख्य मार्ग तुंबागडा के पास से शुक्रवार को करीब तीन बजे एक 38 वर्षीया कालिया भुईयां नामक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव सड़क के किनारे पडा हुआ था। पास में ही एक साईकिल पडा हुआ था । यह कहां का रहने वाला है किसी को पता नहीं है। पॉकेट से उसका एक कंपनी का पहचान पत्र मिला है ,जिसमें उसका नाम कालिया भुईयां लिखा हुआ है।
एएसआई इंद्र पासवान ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई है। शव के पूरे शरीर पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं है, समझा जा रहा है कि यह शराब के नशे में साइकिल से जा रहा होगा और वह किनारे झाड़ियां में गिर गया ,जिससे उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही और बेहतर समझा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *