मंत्री ने किया तीन प्रखंडों का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

0

मंत्री ने किया तीन प्रखंडों का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

फोटो -मनोनयन पत्र सौंपते मंत्री मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने तीन प्रखंडों में विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। मंत्री ने झामुमो के वरिष्ठ नेता छतैलिया निवासी गंगेश्वर सिंह को चिनियां प्रखंड, सलेया निवासी अनिल चंद्रवंशी को रंका प्रखंड तथा कुशवार निवासी मो. फिरोज मंसूरी को रमकंडा प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। मंत्री श्री ठाकुर ने अपने आवास पर सभी नवनियुक्त प्रतिनिधियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि ये सभी पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। इनके समर्पण एवं कार्यक्षमता को देखते हुए महत्वपूर्ण पद प्रदान किया गया है। इनके कुशल नेतृत्व में प्रखंड वासियों को लाभ मिलेगा साथ ही पार्टी और मजबूत होगी। मंत्री ने उन्हें जिम्मेवारी सौंपते हुए कहा कि आप सभी अपने प्रखंड में जनसमस्याओं का संकलन कर अधोहस्ताक्षरी एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर निराकरण का कार्य करेंगे। साथ ही प्रखंड के पदाधिकारियों को भी संबंधित प्रतिनिधियों को जनसमस्याओं से संबंधित कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। यदि कार्यकर्ता निष्ठा एवं दृढ़ता पूर्वक समर्पित होकर संगठन एवं जनहित का कार्य करें तो विरोधी लोग दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आयेंगे। मंत्री ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में जनहित का बेहतर कार्य करने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *