बदलाव फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण निमित्त पत्तल पलेट मशीन लगाएगी : रितेश त्रिपाठी

सेन्हा : बदलाव फाउंडेशन द्वारा लोहरदगा जिले के सेन्हा ब्लॉक में 2022 से ही वन अधिकार कानून के उपर काम चल रहा हैं इस दौरान गांव में वन अधिकार कानून के बारे प्रचार प्रसार किया गया और आदिवासियों और गैर आदिवासी जो वन क्षेत्र के गांव में निवास करते है वैसे लोगों को सामुदायिक वन पट्टा दिलाने का कार्य किया उसके बाद समय समय पर समुदाय के लोगों को प्रशिक्षण दिलाना जंगल प्रोड्यूज को बढ़ाने पर सिखा रहा हैं साथ ही महिलाओं को शास्कतिकरण एवं स्वास्थ्य पोषण पर जानकारी देना विभिन्न प्रकार के सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहा है बदलाव फाउंडेशन का अगला कदम है सेन्हा ब्लॉक के अलौदी पंचायत में एक चूरकु गांव है जिसमें महिलाओ के लिए पत्तल प्लेट बनाने का मशीन बैठने कार्य कर रहा है जिसमें महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी बदलाव फाउंडेशन से रितेश त्रिपाठी अनुपमा एक्का जगतारिणी कुमारी दिलीप नायकआदि उपस्थित थे