ट्रैक्टर ड्राइबर की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु, पुलिस जाँच में जुटी
लोहरदगा : ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत बना संदेह के घेरे में | श्याम उरांव उम्र करीब 33 वर्ष पिता स्वर्गीय सोमरा उरांव ग्राम इरगांव थाना प्लस जिला लोहरदगा का स्थाई निवासी जो दिनांक 19.12.2025 को दिन के 2:00 बजे लगभग अपने घर से ट्रैक्टर चलाने के लिए गए थे इस दौरान किसी ने इनके भाई मंटू उरांव को फोन पर बताया गया श्याम को चोट लगी है और पैर टूट गया जब मंटू उरांव और उनके साथी घटना स्थल पर जाने के दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ऑनर बिरसा उरांव और कुछ लोग श्याम उरांव को लेकर स्कॉर्पियो में आ रहे थे तो मंटु उरांव ने देखा उनका पैर में नहीं बल्कि सर में चोट लगी है और मरना अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज किया और मृत्यु घोषित कर दिया मंटु उरांव का कहना है घटना कैसे हुआ यह मुझे मालूम नहीं है पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि इनका मृत्यु कैसे हुई परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है श्याम उरांव का शादी अभी नहीं हुआ था|

