इश्क का दर्दनाक अंजाम, बिहार की लड़की का झारखंड में कत्ल;

0

इश्क का दर्दनाक अंजाम, बिहार की लड़की का झारखंड में कत्ल;

झारखंड के धनबाद जिले में इश्क का एक दर्दनाक अंत, इस मामले ने सनसनी फैला दी है।
जी हां बिहार की एक लड़की को अगवा कर उसका बॉयफेंड झारखंड लाया,फिर उससे शादी की।
लेकिन शादी के एक महीने के बाद उसकी हत्या कर दी,लड़की 9वीं क्लास की छात्रा है और उसकी उम्र लगभग 15 साल है। जानकारी के अनुसार लड़की बिहार के मुंगेर की तारापुर की रहनी वाली थी।
पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापसी वक्त गायब हुई थी।

जानकारी के मुताबिक मुंगेर की रहने वाली वाली लड़की उस वक्त लापता हो गई थी, जब वह स्कूल छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। बेटी के घर नहीं पहुंचने से माता-पिता परेशान हो गए। परिजनों ने नाबालिग को घर के आसपास-स्कूल के आसपास खूब ढूंढा लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। पुलिस को आपहरण का शक था। उन्हें जमुई के मिथिलेश तुरी और उसके माता-पिता पर शक था। जिसके बाद वो लोग पुलिस थाने गए। पुलिस ने भी लड़की की तलाशी तारापुर से लेकर जमुई तक खोजा। इसी बीच उन्हें धनबाद पुलिस का फोन आया कि जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक लड़की का शव मिला है। पुलिस तुरंत वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी फरार

सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि जिस घर में लड़की की लाश मिली है उसी घर में मिथिलेश और लड़की रह रहे थे। मिथिलेश फरार है। न ही उसके माता-पिता का कोई पता नहीं चल पा रहा है। वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *