बलिगढ़ पंचायत में किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण

केतार प्रखंड अंतर्गत बलिगढ़ पंचायत में किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मक्का बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख चंद्रावती देवी, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता एवं बीपीएम राकेश कुमार रजक ने संयुक्त रूप से किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया।

इस अवसर पर बीपीएम राकेश कुमार रजक ने बताया कि कृषि विभाग की योजना के तहत कुल 400 किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया है, जिससे किसान समय पर बुआई कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। उन्होंने किसानों से उन्नत तकनीक अपनाने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। मक्का वितरण कार्यक्रम से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा गया और किसानों ने इस पहल के लिए विभाग व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

You may have missed