सतबरवा में ठंड से राहत: समाजसेवियों ने सैकड़ों गरीब परिवारों को बांटे गर्म कंबल
पलामू, 15 दिसंबर 2025: बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सतबरवा पंचायत के नदी पार बदलाया धोबी मोहल्ला एवं हरिजन मोहल्ला में समाजसेवियों द्वारा सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल वितरित किए गए। इस नेक कार्य से गरीब एवं असहाय लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
यह कंबल वितरण कार्यक्रम स्थानीय समाजसेवियों की पहल पर आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी निर्दोष कुमार, धीरज सोनी, चंदन कुमार, नीरज, रितिक, विकास एवं दिलीप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन समाजसेवियों ने स्वयं आगे आकर ठंड से ठिठुरते गरीबों की मदद की और सैकड़ों कंबल बांटे।
ग्रामीणों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में यह कंबल उनके लिए बड़ा सहारा साबित होंगे। कई परिवारों ने समाजसेवियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास मानवता की मिसाल हैं।
इस तरह की पहल से न केवल गरीबों को ठंड से राहत मिली, बल्कि समाज में सेवा भावना का संदेश भी फैला। उम्मीद है कि अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लेकर आगे आएंगे
यह एक बेहतरीन सामाजिक कार्य है, जिससे समाज के कमजोर वर्ग को ठंड से सुरक्षा मिली। ऐसे प्रयासों को सलाम!

