सांसद ढूलू महतो के प्रयास से सड़क हादसे के मृतको के परिजनों को दिलाया 21 लाख मुआवजा।साथ ही_मृतक के आश्रित को अस्थाई नियोजन और इन्सुरेंस क्लेम कापैसा दिलाने पर सहमति दिलाई
सांसद ढूलू महतो के प्रयास से सड़क हादसे के मृतको के परिजनों को दिलाया 21 लाख मुआवजा।
साथ ही_मृतक के आश्रित को अस्थाई नियोजन और इन्सुरेंस क्लेम कापैसा दिलाने पर सहमति दिलाई
बोकारो :- ओएनजीसी के अंतर्गत कार्यरत सब-कॉन्ट्रैक्टर कंपनी लक्ष्य पावर टेक कंपनी लिमिटेड की हायर्ड गाड़ी संख्या JH10BG 5887 से 08 दिसंबर 2025 को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पर्वतपुर सिंह टोला के निवासी स्व. कैलाश सिंह और उनके पुत्र स्व. कृष्णा सिंह की मौत हो गई जिसकी सुचना मृतक के परिजनों ने फोन के माध्यम से धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को दीं ।
धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुलू महतो जी ने दिल्ली सांसद सत्र में होने के बावजूद मामले को गंभीरता से लेते हुए ओएनजीसी प्रबंधन और गुजरात के सांसद के माध्यम से संबंधित गुजरात की कंपनी से सीधे फोन पर लंबी त्रिपक्षीय बातचीत की। लगभग 12 घंटे की वार्ता के बाद मृतक परिवार को 21 लाख_रुपये का मुआवजा,आश्रित को अस्थायी नियोजन एवं वाहन से जुड़े इंश्योरेंस क्लेम की राशि भी परिवार को दिलाने पर सहमति बनी है। जानकारी के अनुसार जिस हाईवा वाहन से दुर्घटना हुई वो गुजरात की कम्पनी के अंतर्गत संचालित थी।इस समाधान में ओएनजीसी प्रबंधन, लक्ष्य पावर टेक कंपनी, और अंचल अधिकारी (चंदनकियारी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही सांसद प्रतिनिधि अरविंद राय सहित कई भाजपा नेता तथा पर्वतपुर के ग्रामीणों का भी सहयोग रहा। सांसद महोदय ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “न्याय और अधिकार की लड़ाई में हम सदैव पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

