हर घर को मिलेगा नल से जल,
हर घर में नल से मिलेगा जल, प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी मिलेगा : मंत्री मिथिलेश
मंत्री ने किया मेराल प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालां का भ्रमण।
फोटो -पूजा समिति के लोगां के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों में पूजा पंडाल का भ्रमण किया। मंत्री ने पूजा अर्चना कर गढ़वा के सुख, शांति, समृद्धि एवं विकास की कामना की। सभी पूजा पंडालां में सहयोग राशि भी प्रदान किया। मौके पर मंत्री ने अटौला स्थित शिव मंदिर मंडप एवं छपरवार स्थित देवी मंडप का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। पूजा समिति के लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। साथ ही मंत्री ने समिति के लोगां को सम्मानित भी किया।
मंत्री के कार्यां से प्रभावित हो 50 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
फोटो -पार्टी का पट्टा पहनाकर शामिल कराते मंत्री
फोटो -पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ मंत्री
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को मेराल प्रखंड के छपरवार खुर्द, चेचरिया, खोरीडीह, विकताम, अरंगी, पढ़ुआ, लोवादाग, संगबरिया, तेनार, बस स्टैंड मेराल (मेराल पश्चिमी), मेराल पूर्वी, गांदा, अरंगी, करकोमा, हासनदाग, गेरूआ, बाना आदि पंचायतों के विभिन्न गावों में स्थित पूजा पंडालां का भ्रमण किया। इस दौरान मेराल प्रखंड के छपरवार खुर्द दुर्गा पूजा पंडाल भ्रमण के दौरान विभिन्न पार्टियों के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। लोगां ने मंत्री श्री ठाकुर के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से खोलरा ग्राम निवासी हरिलाल चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, रूकम चौधरी, हरिशंकर चौधरी, पिंटू चौधरी, बिकेश चौधरी, राधा चौधरी, चेचरिया निवासी सकुंती देवी, सुचिता देवी, संजू देवी, सरिता देवी, सुमन देवी, सोनी देवी, लखमनिया देवी, मीरा देवी, रीता देवी, शांति देवी आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, सचिव राजेश बैठा, सुड्डू, मिथिलेश देव, राजेंद्र चौधरी, धर्मराज भारती, दयानंद तिवारी, उदय तिवारी, नंदू तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, गंगा चंद्रवंशी, रमेश पाल, जयनंदन सिंह, बबीता देवी, सुजाता सिंह, लव कुमार, ललन चंद्रवंशी, प्रदीप साव, अनिल साह, लालबिहारी प्रजापति, अवधेश पासवान, ब्रजेश चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।
