“हेमंत सोरेन सरकार का 1 वर्ष पूरा, 10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान”
गढ़वा:–झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार (दो) का 1 वर्ष पूरा हो गया है।
हेमंत सोरेन सरकार राज्य को चहुमुखी विकास की ओर ले जा रही है राज्य के युवाओं और बेरोजगारों के लिए सरकार कार्य कर रही है ।
रांची के मोराबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों राज्य के करीब 10000 हजार युवाओं और युवतिओं को विभिन्न पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है।
यह सरकार के दूरगामी सोच को दर्शाता है उन्होंने कहा के 10000 नियुक्ति पत्र लेने वालों में गढ़वा जिले के भी कई युवा है
अभी अपने मेहनत और लगन से सरकारी नौकरी को पाए हैं।
उन्होंने कहा की सरकार के तो अभी एक वर्ष पूरा हुआ है लेकिन आने वाले समय में राज्य सरकार करीब 2 लाख और लोगों को सरकार नौकरी देगी।

