नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर समाहरणालय परिसर में नशा मुक्ति के विरुद्ध लिया गया शपथ

नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर समाहरणालय परिसर में नशा मुक्ति के विरुद्ध लिया गया शपथ

नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों को नशा मुक्त की शपथ दिलायी।इस संक्षिप्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।इस संदेश में कहा गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं जिनका समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।इसलिए,यह अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें।सभी ने स्वयं को,परिवार को और समुदाय को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि यह अभियान कई स्तरों पर चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभाव के प्रति समाज को जागरूक करना है।उन्होंने बताया कि आम नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से शपथ ग्रहण कर सकते हैं।